{"_id":"6177111a61c67248c678d27c","slug":"problem-akhnoor-news-jmu2465852171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता जा रहा है चिनाब का कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता जा रहा है चिनाब का कटाव
विज्ञापन
ज्यौड़ियो में चिनाब का हो रहा कटाव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। चिनाब के जलस्तर से हर बरसात में भूकटाव होता है। इससे चिनाब गांवों की तरफ बढ़ती है। इसकी रोकथाम के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सरवाल के नायब सरपंच रॉकी गुप्ता ने बताया कि उनका गांव इंद्री तथा आसपास के गांव बकोर, दानपुर, दतयाल तथा गरजाल आदि लगभग 20 साल पहले दरिया चिनाब से लगभग एक से दो किलोमीटर की दूरी पर थे, लेकिन जलस्तर से हो रहे कटाव से यह सभी गांव चिनाब से मात्र सौ मीटर से भी कम दूरी पर हैं। सभी खतरे में हैं। गांवों के लोगों के अनुसार चिनाब के बढ़ते जलस्तर से कटाव अब फिर जारी है। जिन लोगों के मकान दरिया के नजदीक हैं, वह लोग डरे सहमे हैं और संबंधित विभाग तथा मौजूदा केंद्र सरकार कटाव को रोकने में सुस्त साबित हो रहा है।
वहीं पंचायत मट्टू के पूर्व सरपंच राकेश कुमार, नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी, पंच ज्योति देवी ने बताया कि दरिया चिनाब हमारे गांवों की तरफ लगातार बढ़ रहा है। विभाग की तरफ से उसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरपंच स्वर्ण सिंह मन्हास ने बताया कि विभाग को चाहिए कि भू कटाव करते हुए गांवों की तरफ बढ़ते चिनाब दरिया को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। क्योंकि बरसात के दिनों में जब-जब बाढ़ आती है तो क्षेत्र के लोग सहम जाते हैं।