फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

नाला ओवरफ्लो होने से खराब हो रहीं फसल

विज्ञापन
problem
ज्यौड़ियां। पंचायत मट्टू के गांव अपर मट्टू तथा लोअर मट्टू के बीच पंचायत घर के रास्ते के साथ बने नाले की सफाई की ग्रामीणों ने मांग की है। उन्होंने बताया कि वह नाला पूरी तरह से गंदगी से भर गया है, और थोड़ी सी भी बारिश होने पर नाले का पानी खेतों में ओवरफलो होता है। इससे खेतों में लगी हमारी फसलें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राज सिंह, बिशन सिंह, दर्शन सिंह, अजीत सिंह, रोशन लाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत मट्टू के सभी सरकारी दायरे भी नाले के साथ लगते इसी रास्ते पर हैं। इसमें सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी मिडिल स्कूल, सरकारी प्राइमरी स्कूल, पंचायत भवन, ट्यूबवेल आदि नाले में उगी घास और फैली गंदगी में सांप जैसे जहरीले कीड़ों का डर बना रहता है। इसलिए नाले की जल्द से जल्द सफाई की जाए ताकि नाले तथा सड़क दोनों की सफाई हो जाए।
विज्ञापन

इस विषय में बीडीओ वरुण चौधरी ने बताया कि नाले की सफाई करने के लिए इसे पैनल में रखा जाएगा। तब सफाई होगी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक इस बीच बारिश हो गई तो नाले के साथ लगते खेतों में लगी धान की फसल खराब हो जाएगी। नाले की सफाई जल्द से जल्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed