{"_id":"6ebeb1fd43a00a9a4f26a2be0da20561","slug":"pro-kewal-krishna-s-bank-accounts-investigation-is-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRO केवल कृष्ण के बैंक खातों की पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRO केवल कृष्ण के बैंक खातों की पड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद के पीआरओ केवल कृष्ण शर्मा के आवासों से मिले बैंक खातों और कागजात को विजिलेंस आर्गनाइजेशन की टीम दिनभर खंगालती रही। इस दौरान टीमें अलग-अलग बैंकों से टाईअप कर केवल के अलावा उसकी पत्नी और बेटे के बैंक खातों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
ताकि केवल पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को साबित किया जा सके। विजिलेंस एसएसपी डा. कौशल शर्मा ने कहा कि केवल कृष्ण के ठिकानों से मिले बैंक खातों और दस्तावेजों का गहन अध्ययन किया जा रहा है। विजिलेंस टीमें मिली चल एवं अचल संपत्ति का आकलन कर रही हैं। टीमें परिवार के लोगों की आयकर रिटर्न को भी खंगाल रही हैं, ताकि घोषित वास्तविक आय पता चल सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वन विभाग में तैनात केवल कृष्ण के खिलाफ उपमुख्यमंत्री का पीआरओ रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। हाईकोर्ट में उसके खिलाफ याचिका भी दर्ज है। अदालत के आदेश पर विजिलेंस पहले ही मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को विजिलेंस ने केवल के जम्मू और अन्य स्थानों पर स्थित चार मकानों पर एकसाथ छापा मारकर दस लाख से ज्यादा नकदी सहित भारी संपत्ति बरामद की थी। विजिलेंस ने केवल के खिलाफ नया मामला भी दर्ज किया है।