{"_id":"609e6fc6d5164d133439ff9e","slug":"private-school-directors-in-jammu-division-are-forcibly-calling-teachers-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: विभाग की भी नहीं सुनते निजी स्कूल संचालक, शिक्षकों को जबरन बुलाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: विभाग की भी नहीं सुनते निजी स्कूल संचालक, शिक्षकों को जबरन बुलाया जा रहा
Fri, 14 May 2021 06:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 May 2021 06:10 PM IST
सार
जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बावजूद इसके निजी स्कूल संचालकों की मनमानी जारी है। अध्यापकों को स्कूल आने के लिए बाध्य किया जा रहा है। स्कूल संचालकों को शिक्षा विभाग के आदेश का भी कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने कोरोना संक्रमण का विस्तार रोकने के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों को फिलहाल अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। बावजूद इसके जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में कई निजी स्कूल संचालक मनमानी कर शिक्षकों को स्कूल बुला रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेश के बावजूद निजी स्कूल शिक्षकों को स्कूल बुला रहे हैं। शहर के भी कुछ निजी स्कूल अपने शिक्षकों को स्कूल आने पर मजबूर कर रहे हैं। शिक्षक सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां कर रहे हैं। निजी स्कूल के शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से जबरन स्कूल आने के मैसेज मिल रहे हैं। पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पांच अध्यापकों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
इसके बावजूद निजी स्कूल संचालक शिक्षकों को स्कूल बुल रहा है। एक निजी स्कूल के अध्यापक ने कहा कि हम घर से ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा सौंपे कार्यों को हम ईमानदारी से कर रहे हैं। बावजूद इसके हमें स्कूल आने को कहा जा रहा है। जबकि इस समय घर से बाहर निकलना हमारे और परिवार के लिए खतरा है। वहीं स्कूूल शिक्षा विभाग ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे स्कूल प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यहां सन्नाटे के सिवा कुछ भी नहीं: हसीं वादियों में छाई खामोशी, तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया