{"_id":"5df37a1e8ebc3e87dc405921","slug":"private-investment-for-development-in-industrial-sector-said-lt-governor-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले- औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिए निजी निवेश को देंगे बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले- औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिए निजी निवेश को देंगे बढ़ावा
Fri, 13 Dec 2019 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में निवेश आकर्षित करने की दिशा में उचित प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी निवेशक सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रों में निवेश के प्रवाह को खोलने के लिए दुनिया को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति दे रही है। औद्योगिक क्षेत्र को अधिक जीवंत बनाने के लिए निजी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपराज्यपाल ने यह बात जम्मू में एसोचैम-एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के जम्मू-कश्मीर कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कही।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि स्वरोजगार पर आधारित एक मजबूत रोजगार नीति जम्मू-कश्मीर में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी। इसी तरह सरकार स्टार्टअप व्यवसायों के लिए अपेक्षित समर्थन प्रदान करने को जम्मू और कश्मीर में आईटी का बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को एक चिकित्सा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक योजना चल रही है। इसके अलावा अध्यक्ष एसोचैम बीके गोयनका ने कहा कि निकट भविष्य में एसोचैम द्वारा एक आईटी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।