फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prime minister narendra modi will come to jammu kashmir, will inaugurate aiims jammu

15 को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, एम्स सहित कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Tue, 01 Jan 2019 06:07 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi will come to jammu kashmir, will inaugurate aiims jammu
Narendra Modi - फोटो : फाइल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में रियासत के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 15 जनवरी को राज्य के एक दिवसीय दौरे को प्रधानमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू के विजयपुर में एम्स परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 

इसके अलावा जम्मू-अखनूर फोर लेन परियोजना, लद्दाख विश्वविद्यालय, सुंदरबनी डिग्री कालेज, अखनूर में इंद्रपत्तन पुल, उधमपुर में देविका नदी निर्माण कार्य, शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना के अलावा पन बिजली और चिनैनी सुद्ध महादेव वैकल्पिक राजमार्ग आदि परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर रैली का भी आयोजन होगा। इसमें पीएम मोदी आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार का बिगुल भी बजाएंगे। रैना के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव से उनकी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के दौरे पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम माधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में बात की और प्रधानमंत्री ने दौरे को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed