फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Primary health center

Jammu News: डॉक्टर और स्टाफ बिना मुंह चिढ़ा रही नौ करोड़ की इमारत

विज्ञापन
Primary health center
स्वास्थ्य विभाग ने उत्तरवाहिनी में तीन साल पहले बनाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

करीब 15 हजार स्थानीय लोगों के अलावा यात्रियों को भी नहीं मिल रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। ऐतिहासिक स्थल उत्तरवाहिनी में स्वास्थ्य विभाग अब तक अपनी सेवाएं दुरुस्त नहीं कर पाया है। यहां करीब तीन साल पहले खोला गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुविधाओं का इंतजार कर रहा है। पांच बिस्तर वाले इस केंद्र को बनाने में विभाग ने करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इनसे लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाया। यहां न डॉक्टरों की तैनाती हुई है, और न दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि उत्तरवाहिनी में पीएचसी बनने से यात्रियों के अलावा आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों लबली, सदराल, मड़ी खुई, बड़ी कामिला, मौतलियां, बड़ा खेतर, संगड, नगरोटा, रानपुर, आदि के करीब 15 हजार लोगों को लाभ मिल सकता था। लेकिन, डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की कमी के चलते यहां लोगों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ऐतिहासिक स्थल पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी इस केंद्र का कोई लाभ नहीं मिल रहा। यहां केवल सब सेंटर के दो कर्मी तैनात हैं। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जिला विकास आयुक्त अभिषेक शर्मा और केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द इस केंद्र में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

---

15 हजार से ज्यादा लोगों को इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू रूप से चलने पर फायदा होगा। लेकिन, कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार को यहां उचित सुविधाएं करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजेंद्र पंगोत्रा
---
इतने बड़े स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, दांतों के डॉक्टर के अतिरिक्त दूसरी सुविधा उपलब्ध होनी थीं। इस सुविधाओं का लोग तीन साल से इंतजार कर रहे हैं।

- रमन कुमार
---

इस स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं है। यहां कम से कम एक एंबुलेंस होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में लोगों को उसका लाभ मिल सके।

- जोगिंदर शर्मा
---

पीएचसी में स्टाफ की कमी के बारे में हमने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया था। उसके बाद एक डॉक्टर की नियुक्ति यहां की गई। लेकिन, वह आया नहीं। एक स्टाफ नर्स की नियुक्ति हुई है, जो कुछ दिनों में हाजिरी लगा देगी। इसके अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी है। यात्रा के बाद उसे वापस लगाया जाएगा। साथ ही एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए भी उच्च अधिकारियों को बताया है। जल्द ही यह कमी भी पूरी हो जाएगी।


- - राज शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, पुरमंडल
----

उत्तरवाहिनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात मुझे पता हैं। हाल ही में वहां एक डॉक्टर को नियुक्त किया था, लेकिन उसने वहां जाकर हाजिरी ही नहीं लगाई। अब उसके स्थान पर दूसरे डॉक्टर को नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। स्टाफ की कमी के बारे में भी उच्चाधिकारियों को बताया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
- डॉ. विधि बढ़ियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed