फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   price hike of shree vaishno devi chopper fare

काम की खबर: वैष्णो देवी में हेलिकाप्टर का किराया बढ़ा

Mon, 07 Sep 2015 09:56 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
price hike of shree vaishno devi chopper fare

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हेलिकाप्टर सेवा पर 12.50 फीसदी सेवा शुल्क लागू करने के वित्तीय मंत्रालय के फैसले पर प्रदेश भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को अपनी अधिसूचना को तत्काल वापस करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं पर हेलिकाप्टर सेवा हासिल करने पर 12.50 फीसदी सेवा शुल्क लागू करने का फैसला श्रद्धालुओं को आघात पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में वित्त मंत्रालय पीडीपी के पास है और इस संबंध जारी की गई अधिसूचना के बारे में भाजपा मंत्रियों को विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को हर साल करीब एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से 12.50 फीसदी सेवा शुल्क लागू करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।

राज्य सरकार के फैसले का विरोध शुरू

price hike of shree vaishno devi chopper fare

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हेलिकाप्टर सेवा पर 12.50 फीसदी सेवा शुल्क लागू करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने सेवा शुल्क लागू कर राज्य सरकार पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्वायत्त कार्यशैली में बेमतलब हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मामला बिगड़ने से पहले तत्काल अपना फैसला वापस लेने की मांग की है।

इंडियन काउंसिल फार इनवायरो लीगल एक्शन के जिला प्रधान नरेश शर्मा ने भी सेवा शुल्क लागू करने के फैसले का विरोध किया। भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इश्फाक उर रहमान पोसवाल ने भी राज्य सरकार के फैसले पर गहरी चिंता प्रकट की और मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हस्तक्षेप की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed