फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pretest of Woman Congress in Jammu

Jammu News: भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
Pretest of Woman Congress in Jammu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के शहीदी चौक पर भाजपा विधायक विक्रम रंधावा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। उनका आरोप था कि विधायक ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा आलाकमान को अध्यक्ष सोनिया और प्रियंका गांधी से विक्रम रंधावा को अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नम्रता शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक की टिप्पणी न केवल सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के लिए अपमानजनक है, बल्कि देश की हर महिला के लिए शर्मसार करने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उनकी टिप्पणी को भारतीय महिलाओं की गरिमा का अपमान और भारतीय समाज को परिभाषित करने वाले मूल्यों पर हमला करार देते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने इस देश की सेवा में अपने पति, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खो दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसी पवित्र भावनाओं को अपने गंदे राजनीतिक एजेंडे के साथ जोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed