{"_id":"57bc61194f1c1b774cd4fb78","slug":"press-confrense-of-goc-lt-gen-rr-ninbhorkr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तान का काम है घुसपैठ करवाना, हमारा उसे रोकना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पाकिस्तान का काम है घुसपैठ करवाना, हमारा उसे रोकना'
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सेना के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान का काम ही घुसपैठ कराना और हमारा काम है उसे नाकाम करना। पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में 17 लॉंचिग पैड हैं जहां से आतंकी घुसपैठ का फिराक में रहते हैं। सेना लगातार सतर्क है।
16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने यह बातें मीडिया से बातचीत में कहीं। उस पर आतंकियों की मौजूद पर निंभोरकर ने कहा इससे जुडे़ इनपुट समय समय पर जारी होते रहते हैं।
इतना जरूर है कि दुश्मन के मंसूबों को किसी भी तरह से कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा कर रणनीति और सुरक्षा तैयारी में बदलाव किए जाते हैं। हम लगातार घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं। वर्तमान में उस पार पीओके में 17 लांचिंग पैड्स से आतंकी इस पार घुसपैठ करने का प्रयास करते हैं।

Trending Videos
आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए हो रहा सीजफायर
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा 16 कोर के पास दक्षिण पीरपंजाल का इलाका है। आतंकी घुसपैठ की कुछ घटनाएं जरूर हुईं लेकिन उन्हें नाकाम कर दिया गया। कई आतंकियों को ढेर करने में भी कामयाबी मिली है।
पिछले दिनों पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन की घटना के पीछे आतंकी घुसपैठ के प्रयासों की संभावना पर उन्होंने कहा बीते वर्ष भी राजोरी-पुंछ में भारी गोलाबारी की गई थी।
जिसके बाद यहां चक्कां दा बाग में फ्लैग मीटिंग हुई थी, उसके बाद युद्धविराम के उल्लंघन की घटनाएं बंद हो गई थीं। अब अगर किसी एक क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की जाती है तो उसकी पीछे मंशा पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन एक बात तो तय है कि भारतीय सेना पाक के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।