{"_id":"581a08a64f1c1bac314370fb","slug":"press-conference-of-bsf-ig-on-ceasefire-violation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्तियों पर गोले बरसा रहा पाक, हम उनकी पोस्टों पर कर रहे कार्रवाई: BSF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तियों पर गोले बरसा रहा पाक, हम उनकी पोस्टों पर कर रहे कार्रवाई: BSF
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते बीएसएफ के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर लगातार गोलाबारी औैर बस्तियों को निशाने बनाए जाने से पाक के नापाक इरादे साफ हो गए हैं। बीएसएफ केवल पाकिस्तान की अग्रिम पोस्टों को निशाना बना रही है जबकि सेना की मदद से पाक रेंजर रिहायशी बस्तियों पर गोले बरसा रहे हैं।
आईजी बीएसएफ डीके उपाध्याय ने इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार के दावाें को झुठलाते हुए थर्मल इमेजर की फुटेज दिखाकर कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान की रिहायशी बस्तियाें को निशाना नहीं बनाया जा रहा। केवल पाकिस्तान की पोस्टों पर गोले दागे जा रहे हैं।
उन्होंने चौदह पोस्टों पर धुआंधार गोलाबारी और भारी नुकसान का दावा करते हुए कहा कि पाक को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा आर्टीलरी के इस्तेमाल से इनकार करते हुए कहा कि अब तक केवल मोर्टार ही इस्तेमाल हुए हैं। फिलहाल तोप या बड़े गोलों के इस्तेमाल के प्रमाण नहीं मिले हैं।

पाक के 18 सैनिक ढेर
border
- फोटो : PTI
उन्हाेंने कहा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रहा है। हीरानगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 20 अक्तूबर के बाद से पांच बार घुसपैठ के प्रयास किए गए हैं। दिवाली की रात के आसपास ही तीन घुसपैठ के प्रयास हुए जिसे नाकाम किया गया।
पाकिस्तान की तरफ सेे अगर कोई नागरिक प्रभावित हुआ है, तो वे पाकिस्तानी चौकियों के निकटवर्ती हैं। बीएसएफ केवल पाक बंकरों पर फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान के 18 से अधिक रेंजरों को ढेर किया गया है। पिछली रात पाकिस्तान की फायरिंग में आठ लोगों की मौत हो गई।
इसमें दो बच्चे, चार महिलाएं शामिल हैं। इस हमले में 22 नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो पाक रेंजरों को मार गिराया और 14 पोस्ट ध्वस्त की हैं। घुुसपैठ के प्रयास और सीमा पार फायरिंग का जवाब जोरदार तरीके से दिया जा रहा है।