{"_id":"63fa6804dc7a3bde3b0a1f34","slug":"press-conference-in-rs-pura-rspura-news-c-10-1-55193-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पूरा हिसाब सौंपे पुरानी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पूरा हिसाब सौंपे पुरानी कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा समिति के सदस्यों ने की प्रेसवार्ता कर रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आरएस पुरा ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक की पुरानी कमेटी से मांग की कि मौजूदा कमेटी के सामने पिछला हिसाब रखा जाए। ताकि, मौजूदा कमेटी जनता के सामने इस बात को रख सके।
सेंट्रल गुरुद्वारा सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कमेटी के वरिष्ठ चेयरमैन ओंकार सिंह, पूर्ण सिंह, मेहर सिंह, शमशेर सिंह, आदि ने कहा कि कमेटी के चुनाव संपन्न होने के बाद नई इकाई का गठन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। नई कमेटी ने मांग की थी कि पुरानी कमेटी के पास जितनी भी संपत्ति मौजूद है, उसका पूरा हिसाब नवनियुक्त कमेटी को दिया जाए। काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक पुरानी कमेटी ने कोई हिसाब नहीं दिया है। अगर जल्द पुरानी कमेटी ने पूरा ब्योरा नहीं दिया तो मौजूदा कमेटी कानून का सहारा लेगी।
उन्होंने कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह जगदा और अन्य सदस्यों से अपील की कि वे जल्द नवनियुक्त कमेटी के समक्ष सभी विवरण रखें, ताकि मौजूदा कमेटी संगत के सामने अपनी बात रख सके। लोगों को पता चलना चाहिए कि कमेटी के पास कितनी संपत्ति है।