फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President XI Sundarbani won by Aman's all-round performance

अमन के हरफनमौला प्रदर्शन से जीती प्रेजिडेंट इलेवन सुंदरबनी

विज्ञापन
President XI Sundarbani won by Aman's all-round performance
रियासी। अमन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत प्रेजिडेंट इलेवन सुंदरबनी ने काशी क्रिकेट कल्ब को सात विकेट से हरा कर कवार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। शुक्रवार को सुंदरबनी का मुकाबला श्रीराम क्लब ज्योतिपुरम ए के साथ खेला जाएगा।
विज्ञापन

काशी क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और 136 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए बल्लेबाज इश्तियाक ने 33 गेंद में सर्वाधिक 60, कन्हैया ने 35 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। सुंदरबनी के गेंदबाज मोहित ने तीन, अमन ने दो व अरविंद हर्शित और अक्षय ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरबनी की टीम के 42 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद बल्लेबाज अमन ने नाबाद 51 और अरविंद ने नाबाद 37 रन की पारी खेल कर टीम को 19वें ओवर में सात विकेट से जीत दिला दी। दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। काशी क्लब के गेंदबाज योगेश ने दो व सावन ने एक विकेट हासिल लिया। शनिवार को प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल और रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि अगर बारिश हुई तो फाइनल मैच अगले दिन खेला जाएगा। फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख, जबिक उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed