फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   president rule again in jammu kashmir for after passing from both the houses of parliament

दोनों सदनों की मंजूरी के बाद जम्मू कश्मीर में एक बार फिर प्रभावी हुआ राष्ट्रपति शासन

Wed, 03 Jul 2019 08:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 03 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
president rule again in jammu kashmir for after passing from both the houses of parliament
सांकेतिक तस्वीर
संसद के दोनों सदनों की मंजूरी के बाद रियासत जम्मू कश्मीर में बुधवार तीन जुलाई को छह महीने के लिए फिर से राष्ट्रपति शासन प्रभावी तौर पर लागू हो गया। 
विज्ञापन


पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के गिरने के बाद 20 जून 2018 को जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू किया गया था। छह महीने की अवधि पूरी होने पर 20 दिसंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के दोनों सदनों से तीन जुलाई से जम्मू कश्मीर में एक बार फिर राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए मंजूरी हासिल की। 

विज्ञापन


दरअसल जम्मू कश्मीर में हालात को सुधारने के लिए केंद्र राष्ट्रपति शासन के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने के लिए तीन सूत्रीय फार्मूले पर काम कर रहा है। इसमें प्रशासनिक प्रणाली में सुधार व पारदर्शिता लाना, आतंकवादियों व अलगाववादी संगठनों को अलग थलग करना और तीसरा पंचायती सिस्टम को मजबूत कर जमीनी स्तर पर लोगों का विश्वास हासिल करना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 26, 27 जून को कश्मीर के दौरे के दौरान किसी तरह का कोई बंद या हड़ताल न होना भी केंद्र के विश्वास बहाली के कदमों को जन सहयोग मिलने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, गत वर्ष सुरक्षा बलों ने 267 आतंकवादियों को यहां खात्मा किया हैं। इस साल अब तक 122 आतंकवादियों को मारा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed