{"_id":"28c2fed2d5f6535d48a05da20c30b3ae","slug":"president-reached-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे राष्ट्रपति ने मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे राष्ट्रपति ने मांगा आशीर्वाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Sep 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों के जम्मू दौरे पर आए महामहिम प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली विदा होने से पहले वैष्णो देवी के दर्शन किए। महामहिम ने पवित्र गुफा में जाकर माता के दर्शन किए। यहां पर राष्ट्रपति एक पंची हैलीपेड का उद्धाटन भी किया।
विज्ञापन
इससे पहले राष्ट्रपति ने सोमवार को जम्मू विवि के 14वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। यहां पर राष्ट्रपति ने विभिन्न विभागों और विषयों के होनहार विद्यार्थियों को 39 गोल्ड मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उच्च शिक्षा की हालत पर चिंता जाहिर की थी। जम्मू विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उच्च शिक्षा के सामने आज बड़ी चुनौतियां हैं। देश में 723 विश्वविद्यालय हैं। पर, दुनिया के टाप 200 में देश का एक भी विश्वविद्यालय नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को ऐसे रिसर्च पर जोर देना चाहिए जो विकास को गति देने के साथ समस्याओं का समाधान खोज सकें।
जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 12वीं योजना में उच्च शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है।