फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   president gave veer chakra to soldier

पाकिस्तानी आतंकी नावेद को जिंदा पकड़ने वाले जीजा-साले को शौर्य चक्र

Sun, 08 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 08 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
president gave veer chakra to soldier
आतंकी नावेद को पकड़ने वालों को वीर चक्र देते राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
उधमपुर हमले में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद को जिंदा पकड़ने वाले जीजा-साले को शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में आयोजित समारोह में शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इन दोनों के अलावा हमले में शहीद बीएसएफ कांस्टेबल राकी को भी मरणोपरांत शौर्य सम्मान दिया गया। उनका सम्मान उनकी मां ने लिया।
विज्ञापन


जीजा विक्रमजीत सिंह तथा साला राकेश ने सम्मान पाने के बाद फोन पर कहा कि उन्हें गर्व है। पुरस्कार से उनका हौसला बढ़ा है। इससे लोगों में आतंक के खिलाफ लड़ने का जज्बा बढ़ेगा। राकेश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार ने उनकी बहादुरी को सलाम किया है।
विज्ञापन


कहा कि मेरी कोशिश होगी कि समाज के हर वर्ग के लोग आतंक के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं और सब मिल कर इसका खात्मा करें। ज्ञात हो कि पांच अगस्त 2015 को बीएसएफ के काफिले की बस पर उधमपुर के नरसू नाले के पास आतंकियों ने हमला कर दिया था। मौके पर एक आतंकी मार गिराया गया था जबकि बीएसएफ का कांस्टेबल राकी शहीद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रक्षा क्षेत्र में मरणोपरांत वीरता पुरस्कार पाने वालों के सम्मान के तौर पर राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते समय मृतक के निकटतम परिजन के अलावा उनके माता-पिता भी पुरस्कार प्राप्त करने वालों के साथ आ सकते हैं।


शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में हुए रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सरकार ने इस नई पहल की शुरुआत की। इस समारोह में दिए गए 14 वीरता पुरस्कारों में से दो कीर्ति चक्र और चार शौर्य चक्र मरणोपरांत दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed