{"_id":"58d0e5a54f1c1bb6681a3586","slug":"preprations-for-bie-elections-in-kashmir-fasten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 21 Mar 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए तैयारियां तेज
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रीनगर सीट के उपचुनाव को देखते हुए गांदरबल में हेल्पलाइन और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह मिनी सेक्रेटिएट में काम करेगा। नोडल अधिकारी पीएमजीएसवाई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मुश्ताक अहमद को बनाया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर अनंतनाग उपचुनाव को देखते हुए अनंतनाग जिले में चुनाव में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 से 24 मार्च तक होगा। इसके बाद विशेषीकृत प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण गवर्नमेंट डिग्री कालेज खनाबल, गवर्नमेंट डिग्री कालेज डोरू, गवर्नमेंट डिग्री कालेज बिजबिहाड़ा, जेएनवी अशमुकाम, टाउन हाल कोकरनाग तथा टाउन हाल अच्छाबल में होगा।
विज्ञापन
अनंतनाग के जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सैय्यद आबिद रशीद शाह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों पर चर्चा की। आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न उड़ाका दलों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आचार संहिता का पालन करने में सभी दलों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन