फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparing to make Jammu and Kashmir a medical hub, a proposal to invest 500 crores in Srinagar

पहल: जम्मू-कश्मीर को मेडिकल हब बनाने की तैयारी, श्रीनगर में 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव 

Wed, 01 Sep 2021 03:01 AM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Sep 2021 03:01 AM IST
सार

मेडिसिटी का उद्देश्य सरकारी स्तर के साथ लोगों को निजी क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और स्वास्थ्य शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया करवाना है। इससे जम्मू-कश्मीर में मेडिकल सीटें बढ़ने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र मजबूत होगा। श्रीनगर के सेमपुरा इलाके में मेडिसिटी के साथ एक टावर का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Preparing to make Jammu and Kashmir a medical hub, a proposal to invest 500 crores in Srinagar
निवेश - फोटो : pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए मेडिकल हब बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देश विदेश के निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है। उन्हें सरल प्रक्रिया के तहत जमीन आवंटन, सस्ती बिजली, प्रोत्साहन व अन्य दूसरी आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं। 

विज्ञापन


मेडिसिटी के लिए कई निवेशकों ने रुझान दिखाया है। श्रीनगर के सेमपुरा क्षेत्र में एक कंपनी ने पचास बिस्तर वाले नर्सिंग स्कूल, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भेजा है। इस क्षेत्र में मेडिसिटी के लिए 500 कनाल जमीन को रखा गया है, जिसमें एक साथ 10 अस्पताल का निर्माण करने की क्षमता है। इसके साथ जम्मू संभाग में विजयपुर स्थित एम्स के साथ भी मेडिसिटी पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


200 कनाल भूमि उद्योग विभाग को हस्तांतरित
हाल ही में प्रदेश सरकार ने कश्मीर में चिकित्सा पर्यटन को विकसित करने के लिए 200 कनाल भूमि पुलवामा जिले में मेडिसिटी बनाने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को हस्तांतरित की है। मेडिसिटी में देशभर के बड़े अस्पताल प्रबंधन अपनी शाखाएं स्थापित करेंगे। पुलवामा जिले में ही एम्स भी निर्माणाधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी प्रक्रियाओं को बनाया जा रहा सरल : आयुक्त

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि मेडिसिटी को निवेशकों के लिए सभी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उचित प्रयास किए गए हैं। इसमें निवेशकों को कई तरह के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ चुके हैं और मार्च 2022 तक यह आंकड़ा 50 हजार करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जापान, यूएस और दुबई जैसे देशों ने जम्मू कश्मीर में निवेश के लिए इच्छा जताई है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राउंड टेबल बैठकें, वन टू वन वार्ता सहित अन्य मार्केटिंग प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed