फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations to gather one lakh people for Modi's rally

Jammu News: मोदी की रैली में एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

विज्ञापन
Preparations to gather one lakh people for Modi's rally
जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी से आम लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को लाया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 फरवरी को प्रस्तावित रैली में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा पार्टी सूत्रों के अनुसार डेढ़ लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें करीब एक लाख तक लोगों को लाने पर जोर दिया गया है। रैली के लिए जम्मू के अलावा सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों को लाया जाएगा। मोदी की इस रैली को पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार के रूप में इस्तेमाल करेगी।
वर्ष 2014 में भी प्रधानमंत्री ने जम्मू दौरे से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। इससे पहले 2019 में भी प्रधानमंत्री ने जम्मू का दौरा किया था। इस बार पार्टी ने 51 प्रतिशत से अधिक वोट लेने का लक्ष्य रखा है। जम्मू कश्मीर में पार्टी का जम्मू, उधमपुर के साथ नई अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर अधिक ध्यान केंद्रित है। जिससे चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री सहित भाजपा के कई अन्य दिग्गजों की रैलियां जम्मू कश्मीर में संभव हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए जिला स्तर से कार्यकर्ताओं को जम्मू लाया जाएगा। जम्मू में ही रैली पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का कश्मीर दौरे की भी चर्चा है, लेकिन अभी तक कोई शेड्यूल फाइनल नहीं किया गया है। एम्स सूत्रों के अनुसार उन्हें पीएमओ कार्यालय से प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में बताया गया है, जिसमें उन्हें एम्स को शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-----
एम्स में पहले चरण में 193 आईसीयू बिस्तर स्थापित होंगे
एम्स विजयपुर के पहले चरण में 750 बिस्तर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें 193 आईसीयू बिस्तर होंगे। हालांकि, मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एम्स प्रशासन पहले चरण में 940 बिस्तर स्थापित करने पर भी काम कर रहा है। एम्स में तीस जनरल स्पेशियलिटी और 20 सुपर स्पेशियलिटी विभाग स्थापित हैं, जिसमें संबंधित विभागों के साथ ही अपना आईसीयू होगा। इसका उद्देश्य मरीज को संबंधित विभाग के साथ ही आईसीयू की सेवा प्रदान करना है, ताकि उन्हें दूसरी जगह इलाज के लिए नहीं जाना पड़े। जम्मू के अस्पतालों में आईसीयू पर मरीजों के लोड को देखते हुए एम्स में आईसीयू क्षेत्र को मजबूत बनाया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को आईसीयू की पर्याप्त सेवाएं मिल सकें। एम्स के निदेशक डा. शक्ति गुप्ता ने बताया कि संबंधित विभागों के साथ ही आईसीयू स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इसी माह प्रधानमंत्री द्वारा एम्स का उद्घाटन करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed