{"_id":"58ddf5c34f1c1b650863e601","slug":"preparations-in-full-swing-ahead-of-pm-modi-s-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियां तेज, बनाए गए 6 हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियां तेज, बनाए गए 6 हेलीपैड
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सात दिन से निर्माण कंपनी दिन-रात तैयारियां कर रही हैं। मोदी के लिए हेलीपैड से लेकर हेलीपैड को जोड़ने वाली नई सड़कें तक बनाई गई हैं। यहीं नहीं, बारिश और धूप से बचाने के लिए एक लाख से अधिक की संख्या वाले फैबरीकेटेड शेड का निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिनौनी में पीएम हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इन हेलीपैड का दायरा पचास मीटर तक का है। हर एक हेलीपैड के लिए अलग से पांच सौ मीटर की पक्की सड़क बनाई गई है। इसी तरह से उधमपुर के बट्टलबालियां में भी तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इन तीनों हेलीपैड के साथ ही पांच सौ मीटर लंबी पक्की सड़क बनाई गई है।
विज्ञापन
बट्टलबालियां में फैबरीकेटेड शेड बनाया गया है। जो बारिश और धूप से लोगों को बचाएगा। यही नहीं, दोनों ही जगहों पर जहां जहां से मोदी का काफिला गुजरना है, वहां पर कच्चे रास्तों पर तारकोल डालकर सड़क पक्की बना दी गई है। सूत्रों का कहना है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी पीएम के दौरे को लेकर छह हेलीपैड बनाए गए हों।
विज्ञापन