फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations for reshuffle in Jammu Kashmir BJP before assembly elections

JK Assembly Election : जम्मू कश्मीर की भाजपा में फेरबदल की तैयारी, जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष

Mon, 01 Jul 2024 06:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

भाजपा को जम्मू कश्मीर में नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। पार्टी में कई नामों पर उच्च स्तरीय मंथन चल रहा है। जातिगत समीकरणों तथा नेताओं के प्रभाव को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
Preparations for reshuffle in Jammu Kashmir BJP before assembly elections
एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जेके प्रभार एवं महासचिव तरुण चुघ व अन्य - फोटो : एक्स/भाजपा जम्मू कश्मीर

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में भाजपा संगठन में फेरबदल की तैयारी है। नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। पार्टी में कई नामों पर उच्च स्तरीय मंथन चल रहा है। जातिगत समीकरणों तथा नेताओं के प्रभाव को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


पार्टी से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जातिगत आधार पर कई नामों पर विचार किया जा रहा है। पिछड़ी जाति तथा बनिया बिरादरी की अच्छी तादाद प्रदेश में है। इस वर्ग को लंबे समय से प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि इन बिरादरियों के प्रभावशाली नामों पर चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही ब्राह्णाण के बाद राजपूत बिरादरी के लोगों की भी यहां अच्छी आबादी है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली राजपूत नेता की भी तलाश की जा रही है जिसकी आम लोगों के बीच छवि अच्छी हो। 

2012 के बाद इस बिरादरी को नेतृत्व नहीं मिला है। बताते हैं कि ब्राह्मण बिरादरी के पास 2012 से ही यह पद रहा है। जुगल किशोर शर्मा के बाद सत शर्मा और रवींद्र रैना इस पद पर काबिज रहे हैं। रैना तो 2018 से ही इस पद पर हैं। 

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले जुगल किशोर शर्मा इस पद के प्रबलतम दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद थी। डैमेज कंट्रोल के लिए उन्हें यह पद दिया जा सकता है।

विज्ञापन

कम मतदान भी वजह

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने दो सीटों पर कब्जा तो बरकरार रखा था, लेकिन उसका वोट प्रतिशत काफी गिर गया था। पार्टी के उच्चाधिकारियों का मानना है कि यदि विधानसभा में जीत सुनिश्चित करनी है तो संगठन में नए चेहरे को सामने लाना होगा ताकि नई ऊर्जा के साथ संगठन की गतिविधियां संचालित हो सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल
  • ठाकुर बलदेव सिंह 1980-1989
  • प्रो. चमनलाल गुप्ता 1989-1994
  • वैद्य विष्णुदत्त 1994-1996
  • दयाकृष्ण कोतवाल 1996-2002
  • डॉ. निर्मल सिंह 2002-2006
  • अशोक खजूरिया 2006-2010
  • शमशेर सिंह मन्हास 2010-2012
  • जुगल किशोर शर्मा 2012-2015
  • सत शर्मा 2015-2018
  • रवींद्र रैना 2018 से अब तक

यह संगठनात्मक चुनावी वर्ष है। 2023 में ही अध्यक्ष पद का चुनाव होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से यह हो नहीं सका। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की एक प्रक्रिया है, जिसके तहत चुनाव संपन्न होगा। - रवींद्र रैना, अध्यक्ष-भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed