{"_id":"602235db26dd2728101d400e","slug":"preparation-to-settle-women-s-domestic-violence-cases-in-jammu-and-kashmir-on-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकता से महिलाओं के घरेलू हिंसा मामले निपटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकता से महिलाओं के घरेलू हिंसा मामले निपटाने की तैयारी
Tue, 09 Feb 2021 12:42 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के घरेलू और पारिवारिक हिंसा से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाए। प्रदेश के साप्ताहिक दौरे पर पहुंची रेखा शर्मा नौ फरवरी को कान्फ्रेंस रूम, हास्पेटिल्टी व प्रोटोकाल विभाग कनाल रोड पर समाज कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक में रेखा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेषतौर पर घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिलाओं तक पहुंचने के लिए जोर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में स्थापित विभिन्न वन स्टॉप केंद्रों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान जम्मू संभाग के विभिन्न सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ वार्ता सत्र भी हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नई शिक्षा नीति-2020: आईआईएम जम्मू में अब पांच वर्षीय प्रबंधन कोर्स होगा शुरू
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने ऐसे मामलों पर शिकायतों का शीघ्र निवारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान सचिव एसडब्ल्यूडी विपुल पाठक, निदेशक जनरल महिला व बाल विकास विभाग मीर तारिक आदि मौजूद रहे।