{"_id":"60222961136f6613de0f2ccc","slug":"new-education-policy-2020-iim-jammu-will-now-start-a-five-year-management-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति-2020: आईआईएम जम्मू में अब पांच वर्षीय प्रबंधन कोर्स होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति-2020: आईआईएम जम्मू में अब पांच वर्षीय प्रबंधन कोर्स होगा शुरू
Tue, 09 Feb 2021 11:49 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू ने पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कोर्स आईपीएम को शुरू किया है। आईआईएम बील 2017 और नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस पांच वर्षीय एकीकृत कोर्स को शुरू किया गया है। सोमवार को आईआईएम जम्मू की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को यह जानकारी दी गई। आईआईएम निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने कहा कि नया कार्यक्रम बीबीए और एमबीए पाठ्यक्रमों से संयोजित पात्रता शर्तों के साथ पांच वर्ष का होगा।
विज्ञापन
इसके शुरू होने से आईआईएम जम्मू देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल होगा जहां पर पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम होगा। आईपीएम कार्यक्रम समग्र बहु- विषयक पाठ्यक्रम है। आईपीएम कोर्स में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री देने का विकल्प होगा। इस दौरान डॉ. नितिन उपाध्याय अध्यक्ष आईपीएम आईआईएम ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि आईआईएम प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण प्राधिकरण की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के तहत छात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अब आम लोगों को मिलेगा कोरोना का टीका, इस महीने से शुरु होगी प्रक्रिया
विज्ञापन
इसमें ग्रेजुएट स्तर पर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन अध्ययन का संयुक्त कार्यक्रम है। बीबीए कार्यक्रम में लिए प्रारंभिक तीन साल और एमबीए के दो साल शामिल हैं। कार्यक्रम में छात्र के पास तीन साल बाद कोर्स छोड़ने का विकल्प रहेगा। इसमें उन्हें उसी आधार पर प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।