{"_id":"60ec86ce8ebc3ec1ff09023d","slug":"preparation-to-end-polytechnic-entrance-exam-in-the-state-jammu-city-news-jmu2393088193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा खत्म करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा खत्म करने की तैयारी
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा को खत्म करने की तैयारी है। सरकार प्रवेश परीक्षा की बजाय दसवीं की मेरिट से प्रवेश देने की तैयारी कर रही है। कौशल विकास विभाग में पॉलिटेक्निक कॉलजों मेें प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए एक आंतरिक बोर्ड भी गठित किया गया है। इससे पहले बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कराता था।
प्रदेश में सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुल 5545 सीटें रहती हैं। बोर्ड ऑफ प्रोफेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के बाद अधिकांश सीटें खाली रह जाती थीं। इसको देखते हुए कौशल विकास विभाग ने बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का गठन किया है। यह बोर्ड अब पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया देखेगा। पिछले दिनों एलजी ने विभाग को कॉलेजों में सभी सीटें भरने के लिए कहा था। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में मुहैया करवाए जाने वाले कोर्स के प्रति जागरूकता के लिए विभाग पंचायती राज संस्थान, शहरी निकायों और संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। विभाग इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है प्रवेश प्रक्रिया
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अलगे सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश में कुल 27 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। इसमें 20 सरकारी और 7 निजी कॉलेज हैं। इनमें कुल 5545 सीटें हैं। प्रवेश सत्र 2020-21 में 20 सरकारी कॉलेजों में कुल 2935 सीटें थीं, जिसमें 2029 भरी गईं, जबकि 906 सीटें खाली रही थीं। हालांकि, संख्या 2014 से 2018 तक काफी अच्छी थी।
विज्ञापन
संभवत: अलगे सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इस बार 5545 सीटें हैं। सीटों से अधिक आवेदन आने पर प्रवेश परीक्षा को लेकर तय किया जाएगा। कौशल विकास विभाग ने बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का गठन किया है। यह बोर्ड प्रवेश प्रक्रिया देखेगा।
-सुदर्शन कुमार, निदेशक, कौशल विकास विभाग