फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation of new division in Jammu, part of Kashmir will be connected, jammu kashmir exclusive

जम्मू में नए संभाग की तैयारी, कश्मीर का हिस्सा भी जुड़ेगा, जानिए घाटी पर क्या असर पड़ेगा

Thu, 21 Nov 2019 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Nov 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Preparation of new division in Jammu, part of Kashmir will be connected, jammu kashmir exclusive
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नया संभाग बनाने की तैयारी है। इस नए संभाग में दक्षिणी कश्मीर के तीन और जम्मू संभाग के तीन जिलों को शामिल किया जा सकता है। तीसरे संभाग की संभावना तलाशने के लिए प्रारंभिक सर्वे हो चुका है।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक यह कवायद दोनों संभाग में जिलों की अधिक संख्या और संभाग मुख्यालय से दूरी व अन्य प्रशासनिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। हालांकि माना जा रहा है कि विधायिका व प्रशासन में कश्मीर के वर्चस्व को कम करने के लिए है। कश्मीर संभाग में कुछ इलाके कम होने पर जम्मू संभाग को मजबूती मिलेगी। विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद इस पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार नए संभाग के सृजन का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। पूरा रोड मैप तैयार करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। कश्मीर संभाग के अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम के साथ-साथ जम्मू के किश्तवाड़, डोडा और रामबन के साथ मिलाकर नया संभाग का बनाए जाने के आसार हैं। अनंतनाग जिले में ही श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती भी कर चुकी हैं मांग, नेशनल कांफ्रेंस ने भी की इसकी वकालत

मंडल स्तर पर नई प्रशासनिक इकाई गठित होने से पहाड़ी क्षेत्र के जिलों में जनता को जम्मू और श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा। चिनाब दरिया किनारे बसे डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले के लोग लंबे समय से अलग संभाग की मांग करते रहे हैं। उपराज्यपाल प्रशासन के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में तीसरा संभाग बनाने की प्रारंभिक कसरत पूरी हो चुकी है। इसमें जल्दबाजी नहीं होगी।
 
लद्दाख को सत्यपाल मलिक ने बनाया था संभाग
पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लद्दाख को इसी साल फरवरी में तीसरा संभाग बनाया था। कहा गया था कि लेह और कारगिल जिले के लोगों को नजदीक काम कराने की सुविधा मिलने से उनके समय और पैसे की बचत होगी।
 
महबूबा मुफ्ती भी कर चुकी हैं मांग
पूर्व राज्यपाल द्वारा लद्दाख को संभाग का दर्ज देने के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी पीर पंजाल को नया संभाग बनाने की मांग उठाई थी। उन्होंने इसके लिए आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। नेशनल कांफ्रेंस ने भी समय-समय पर इसकी वकालत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed