फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation of Composite Education Department Food Allowance will be sent to bank account of children through DBT

समग्र शिक्षा विभाग की तैयारी: बच्चों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा फूड अलाउंस

Tue, 11 May 2021 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 May 2021 12:42 PM IST
सार

स्कूल स्टाफ घर-घर जाकर मिड डे मील बांटेगा। साथ ही राशन पकाने के पैसे बच्चों के खाते में डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
Preparation of Composite Education Department Food Allowance will be sent to bank account of children through DBT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सभी सरकारी स्कूल अग्रिम आदेश तक के लिए बंद हैं। हालांकि, बच्चों को मिड डे मील पहुंचाने के लिए समग्र शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों को घर पर ही मिड डे मील के तहत राशन मिलेगा।

विज्ञापन


पिछले वर्ष समग्र शिक्षा विभाग ने आठ लाख से अधिक बच्चों को सूखा राशन देने के साथ डीबीटी के माध्यम से पैसे उनके खाते में भेजे थे। इस बार समग्र शिक्षा विभाग मई माह से सूखा राशन प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों में वितरित करेगा। शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं के बच्चों के घरों पर जाकर राशन बांटेंगे।
विज्ञापन


यह राशन पहली सेे आठवीं कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। बीते वर्ष भी लॉकडाउन लगने के बाद शिक्षकों ने बच्चों के घरों तक मिड-डे-मील का राशन पहुंचाया था। पिछले वर्ष समग्र शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में पात्र 886905 बच्चों (प्राथमिक 584387) और (उच्च प्राथमिक 302518) को सूखा राशन (चावल) वितरित किया था और डीबीटी के माध्यम से 92 करोड़ रुपये का वितरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत प्राथमिक कक्षा में नामांकित प्रत्येक बच्चे को प्रति दिन 100 ग्राम के हिसाब से खाद्यान्न की नि:शुल्क आपूर्ति की जाती है और उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रत्येक बच्चे को क्रमश: 150 ग्राम अनाज प्रदान किया जाता है। योजना में प्रति दिन प्राथमिक स्तर के प्रत्येक बच्चे के लिए खाना पकाने के लिए 4.97 रुपये और प्रति दिन प्रत्येक उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चे के लिए 7.45 रुपये खर्च करने का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- जुगाड़ भरोसे जम्मू: पिछले साल खरीदी गई मशीनरी बीमार है, तेजी से फैल रहे संक्रमण पर कैसे लगेगी लगाम!    
यह भी पढ़ें- Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed