फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation for elections inJammu kashmir, training of election officers this month

Jammu kashmir News : घाटी में चुनाव की तैयारी, निर्वाचन अधिकारियों को इसी माह प्रशिक्षण

Thu, 14 Jul 2022 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 04:25 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के डीसी को ईवीएम चेकिंग के गुर सिखाएगा चुनाव आयोग। प्रशिक्षण कार्यक्रम तय, जम्मू संभाग के लिए 25 व कश्मीर के लिए 27 जुलाई निर्धारित।

विज्ञापन
Preparation for elections inJammu kashmir, training of election officers this month
demo pic...

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची बनाने का काम शुरू होने के साथ ही अब सभी 20 जिलों के निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम की चेकिंग का प्रशिक्षण इसी महीने दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम तय कर दिए हैं। तेलंगाना से साढ़े 14 हजार से अधिक वीवीपैट मशीनें भी मंगा ली गई हैं। 

विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन के चुनाव से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण 25 जुलाई को होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम कनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित है। इसके साथ ही कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल, श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम व अनंतनाग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई को शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में होगा। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आयोग की तकनीकी टीम के साथ ही ईवीएम निर्माता कंपनी के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। विशेषज्ञों की ओर से इन्हें मशीन के संचालन और मशीन की खराबी का पता लगाने के गुर बताए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात अतिरिक्त सचिव की ओर से सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी को पत्र भेजकर ईवीएम व वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बढ़ेंगे मतदान केंद्र
सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पर्याप्त संख्या में ईवीएम मौजूद है जिससे चुनाव कराने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। परिसीमन से पहले पिछले चुनाव में यहां मतदान केंद्रों की संख्या साढ़े 10 हजार थी। परिसीमन के बाद नए क्षेत्रों के शामिल होने से अब इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह संख्या 11 हजार से अधिक होगी। प्रत्येक केंद्र पर ईवीएम के साथ ही कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट होगा। 


तीन साल बाद नए मतदाताओं को मिलेगा मौका
प्रदेश में तीन साल बाद नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मौका मिलेगा। एक सितंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा यानी एक अक्तूबर को 18 साल की आयु पूरा करने वाले मतदाता बन सकते हैं। 31 अक्तूबर को प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed