फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation for delimitation in Jammu Kashmir, Election Commissioner select representative

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की तैयारी, बदलेगा कई विधानसभा क्षेत्रों का भूगोल

Tue, 18 Feb 2020 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Preparation for delimitation in Jammu Kashmir, Election Commissioner select representative
सुशील चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रस्तावित परिसीमन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपने प्रतिनिधि के रूप में सुशील चंद्रा को नामित किया है। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे। चंद्रा फिलहाल चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन आयोग की घोषणा जल्द की जा सकती है। कहा जा रहा है कि परिसीमन होने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों का भूगोल बदल जाएगा। कुछ आरक्षित सीटें अनारक्षित श्रेणी में चली जाएंगी, जबकि कई आरक्षित श्रेणी में आ जाएंगी। अनुसूचित जनजाति के लिए भी सीटें आरक्षित होंगी। पहली बार एसटी को सीटें आरक्षित होने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से सदस्य का नाम मांगे जाने के बाद आयोग ने सुशील चंद्रा को नामित किया। प्रस्तावित परिसीमन आयोग अधिसूचना के बाद अपना काम शुरू कर सकेगा। इसका प्रमुख काम नए बने केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का रेखांकन करना है। इसके अलावा जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति और जनजातियों के हिसाब से सीटों का बंटवारा भी इसमें शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के दो पूर्व अधिकारी चार महीने से इस पर कर रहे हैं काम

5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटा गया था। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के अनुसार एससी और एसटी के आरक्षण के हिसाब से मौजूदा विधानसभा की 107 सीटों को बढ़ाकर 114 कर दिया गया। इनमें पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लिए 24 सीट भी शामिल हैं।

केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले जम्मू- कश्मीर विधानसभा की सदस्य संख्या 87 थी। इनमें से चार सीटें लद्दाख संभाग में थीं। 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर के लिए सुरक्षित थीं। इस प्रकार लद्दाख की चार सीटों को छोड़कर विधानसभा की सदस्य संख्या 107 रह गई, जिसे पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार बढ़ाकर 114 कर दिया गया है। यानी सात सीटें बढ़ गई हैं।       

परिसीमन आयोग के प्रमुख चुनाव आयुक्त होते हैं। आयोग के दो पूर्व अधिकारी संगारा राम और आरके श्रीवास्तव नवंबर, 2019 से परिसीमन की बारीकियों पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा और पु़ड्डुचेरी के परिसीमन का अध्ययन किया है। प्रस्तावित परिसीमन को गृह मंत्रालय अंतिम रूप देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed