{"_id":"6346f25d930c894b702f28ca","slug":"preparation-for-action-on-former-ssb-officers-in-jammu-kashmir-si-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: एसआई भर्ती घोटाले में एसएसबी के पूर्व अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, मिलीभगत के मिले साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: एसआई भर्ती घोटाले में एसएसबी के पूर्व अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, मिलीभगत के मिले साक्ष्य
Thu, 13 Oct 2022 02:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:54 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में दो पुलिस कर्मी, एक सरकारी शिक्षक, एक रिटायर सीआरपीएफ कर्मी समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घोटाले में एसएसबी के कर्मी और अफसर भी शामिल हैं। इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Jkssb
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में बड़े घोटालों में सीबीआई और ईडी बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। खासकर सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाले में चयन सेवा बोर्ड के कर्मियों एवं अफसरों पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जल्द ही घोटाले में शामिल कुछ अफसरों और कर्मियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय गन लाइसेंस और रोशनी घोटाले में कुछ बड़े राजनेताओं और अफसरों को गिरफ्तार कर इनकी संपत्तियों को जब्त कर सकती है।
विज्ञापन
अब तक सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में दो पुलिस कर्मी, एक सरकारी शिक्षक, एक रिटायर सीआरपीएफ कर्मी समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस घोटाले में एसएसबी के कर्मी और अफसर भी शामिल हैं। इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन में घोटाले के वक्त रहे एसएसबी के अफसरों और कर्मियों को गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि इनके खिलाफ सीबीआई को जांच में पुख्ता सबूत मिले हैं। इसे आधार बनाकर सीबीआई उक्त अफसरों एवं कर्मियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
बता दें कि सीबीआई की ओर से इस मामले में एसएसबी के पूर्व चेयरमैन, कंट्रोलर, सचिव स्तर के अफसरों से लेकर अन्य कर्मियों तक के घरों में छापेमारी हो चुकी है। बीएसएफ के एक कमांडेंट, पुलिस के एक एएसआई, डीएसपी के घर पर भी सीबीआई दबिश दे चुकी है।
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में शामिल लोग ही जेई सिविल और एफएए की भर्ती परीक्षा घोटाले में भी शामिल हैं। ऐसे में इन सबका गिरफ्तार होना जरूरी है, तभी इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।