फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   premium train to vaishno devi started

वैष्णों देवी जाने वाली नई प्रीमियम ट्रेन शुरू

Sun, 03 Aug 2014 08:24 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
premium train to vaishno devi started

दिल्ली से धर्मनगरी कटड़ा के लिए प्रीमियम ट्रेन का परिचालन रविवार से शुरू हो गया है। माता वैष्णो देवी जाने वाली यह ट्रेन पहले ही दिन जम्मू में दो घंटे की देरी से पहुंची। सुबह 6.50 की जगह ट्रेन 8.50 पर पहुंची।

विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन जब धर्मनगरी में पौने ग्यारह बजे पहुंची तो मुसाफिरों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई यात्रियों को इस ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


इसलिए इसकी बुकिंग नहीं करा सके थे। प्रीमियम ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या कम रही

premium train to vaishno devi started

स्टेशन पर पहुंचने वाले कई यात्रियों को मौके पर ही सफर के लिए बुकिंग कराई। हालांकि, जानकारी के अभाव में यात्रियों की संख्या कम रही। कई यात्रियों ने कहा कि पहले से दिल्ली तक के लिए उनकी बुकिंग नहीं थी।

ऐसे में जल्दी आकर आरक्षण कराने का प्रयास था। यहां आकर पता चला कि प्रीमियम ट्रेन भी शुरू हो गई है।

इससे उन्हें बड़ी राहत मिली। गौरतलब है कि चार जुलाई को श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।

इसके एक हफ्ते बाद ही कटड़ा-दिल्ली के बीच श्रमशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर दी गई थी, जो पूरी तरह वातानुकूलित है।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन

premium train to vaishno devi started

इस प्रीमियम ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। कटड़ा और जम्मू में यह ट्रेन रविवार, वीरवार और शनिवार को आएगी और इसी दिन दिल्ली के लिए रवाना होगी।

कटड़ा से रवाना होने का समय शाम सात बजे है। जम्मू रेलवे स्टेशन आने का इसका समय रात 8.25 बजे है। यहां दस मिनट का ठहराव है। इसके बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन के चलने से माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों एवं अन्य मुसाफि रों में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed