{"_id":"b54f982f6b37f891e751d226c4f99e47","slug":"precaution-ahead-earthquake-notice-to-demolish-old-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी जर्जर इमारतों को खाली करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी जर्जर इमारतों को खाली करने का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में भूकंप के बाद मंदिरों के शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। खासतौर पर उन लोगों को अपनी जिंदगी की चिंता सताने लगी है, जो पुराने शहर की खस्ताहाल इमारतों में रहने को मजबूर हैं। नगर निगम की ओर से एक दर्जन के करीब लोगों को ताजा नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्हें प्रेरित किया जा रहा है कि कोई अनहोनी होने से पहले ही वे किसी सुरक्षित स्थान में चले जाएं, लेकिन बरसों से रह रहे लोग किसी न किसी मजबूरी या फिर पुश्तैनी घर को छोड़ना नहीं चाहते हैं। नगर निगम की ओर से पुराने शहर में खस्ताहाल करीब एक दर्जन इमारत के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुराने शहर में फिलहाल सर्वे चल रहा है। निगम अधिकारियों का दावा है कि रिपोर्ट जल्द ही तैयार की जाएगी। सरकारी नक्शे के मुताबिक अगर निर्माण सही ढंग के साथ किया जाए, तो मकान की बुनियाद पचास साल है, लेकिन अगर सही प्लींथ नहीं भरा जाता है।
विज्ञापन
सरिया कम है या अन्य मैटेरियल में अभाव है तो मकान की बुनियाद पचास का दावा नहीं किया जा सकता है। इन दिनों में पुरानी या असुरक्षित इमारतों में मकान के मालिक को कहीं और जगह पर रह रहे हैं, लेकिन वहां प्रवासी मजदूरों या गरीब तबके के लोगों को रखा गया है।
कुछेक मरम्मत करके उससे काम चलाया है तो कहीं आर्थिक रूप से गरीब लोग वहीं पर रहने के लिए मजबूर हैं।
निर्माण के दौरान नक्शा अनिवार्य: कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर सौजन्य शर्मा के मुताबिक निर्माण के दौरान नक्शे को महत्व देना बहुत जरूरी है, क्योंकि नक्शे में मकान का आगे का फ्रंट, पिछला फ्रंट, प्लींथ आदि के बारे में बराबर जानकारी दी जाती है नक्शे के मुताबिक निर्माण करने से मकान की नींव बहुत ही मजबूत होती है।