{"_id":"6245fd0d6d4ba86a08312750","slug":"pradersan-jammu-news-jmu2568536196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका खोलने का पुरजोर विरोध, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका खोलने का पुरजोर विरोध, दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयौड़ियां। खौड़ की जनता को भाजपा की तरफ से नशे का तोहफा मिला है, ये कहना है आम आदमी पार्टी के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नी लाल शर्मा का। चुननी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र आप लोगों के सामने आ चुका है। एक तरफ भाजपा के बड़े नेता, कार्यकर्ता नशा मुक्त अभियान की रैली निकालते हैं। बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन असल में उसी रैली में ज्यादातर लोग नशे में धुत होते हैं।
आज भाजपा की गवर्नमेंट ने खौड़ में ठेका खोलकर हमारे और आपके बच्चों को नशे के बहुत करीब ला दिया है। हमारे बच्चों को नशे की लत लगा रहे हैं। चुन्नी लाल ने बताया कि हमारी माताएं, बहनें पहले ही परेशान हैं। जिनके पति व बेटे नशा करने के बाद विवाद करते हैं। उन्हें और परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर साहब से निवेदन है की जो खौड़ में नया ठेका खोला जा रहा है उसे बंद किया जाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी की तरफ से खौड़ ब्लॉक में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें खौड़ ब्लॉक की माताएं व बहनें रोड पर उतरेंगी और जब तक ठेका बंद नहीं होगा। तब तक इसका विरोध जारी रहेगा।
शराब पर बायोमीट्रिक शुरू की जाए : देवी दयाल जोगी
जयौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ नेकां सचिव देवीदयाल जोगी ने कहा कि जब से मोदी सरकार ने 370, 35ए हटाने का काम किया है। तब से जम्मू कश्मीर को कारावास में बदल दिया है। जम्मू को शराब का शहर बनाने की कोशिश की जा रही है। जब मन चाहता है, कही भी देसी शराब की दुकान खोल दी जाती है। खौड़ में जो देसी शराब का ठेका खोलने की कोशिश की जा रही है। उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। क्योंकि खौड़ एक छोटा सा बाजार है, जहां पर हायर सेकेंडरी स्कूल, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल हैं। मंदिर, घर आदि भी छोटे से बाजार में हैं। इसलिए ऐसी संवेदनशील जगह पर शराब का ठेका खुलना चिंता का विषय है। पहले ही पलांवाला में ठेका होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी प्रशासन से अपील है की छंब के खौड़ में देसी शराब का ठेका खोलने की कोशिश न हो। पहले ही छंब जयौड़ियां के लोग बहुत परेशान हैं। उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करें। शराब पर बायोमीट्रिक शुरू करें।