{"_id":"838f602c184363c3d334353fc6c4998a","slug":"power-supply-will-disrupt-these-areas-of-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
33 केवी जानीपुर-मुट्ठी लाइन में मरम्मत कार्य के चलते 132/133 केवी लाइन दस अगस्त को सुबह 7-10 बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
लाइन के पास पेड़ों के कटान और दूसरे कार्यों के चलते निर्धारित तिथि को बरनाई, पटोली, मुट्ठी, पीएचई मुट्ठी, बीएसएफ पलोड़ा, टाप पलोड़ा, एमएस दोमाना, दूरदर्शन, पीएचई रूप नगर, विश्व भारती और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
इसी तरह जंपर/ड्रापर कार्यों के चलते 11 अगस्त को सुबह 6 से 11 बजे तक 220 केवी, 132 केवी और 33 केवी के तहत कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। इसमें सिद्धड़ा-1, सिद्धड़ा-2 132 केवी केटी लाइन, 132 केवी गंग्याल/मीरां साहिब लाइन, 132 केवी ग्रिड स्टेशन बीबी-1, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर, रेजीडेंसी रोड, धौंथली बाजार, कर्ण नगर और कच्ची छावनी में बिजली प्रभावित होगी।
विज्ञापन
इसी तरह 50 एमवीए सीजीएल ट्रांसफार्मर में बस बार की मरम्मत कार्य के चलते अगस्त 11 और 12 को 132/33 केवी ग्रिड स्टेशन जानीपुर, जानीपुर, भलवाल-1, भलवाल-2, मुट्ठी, न्यूज सेक्रिट्रिएट, शीतली और सुभाष नगर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन