फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Power Load Increased, Checking Start

Jammu News: शहर में बिजली लोड बढ़ने से अधिकारियों के होश उड़े, चेकिंग शुरू

विज्ञापन
Power Load Increased, Checking Start
-17 कनेक्शनों की जांच की, तीन कुंडियां हटाई, 1.27 लाख रुपये जुर्माना किया
विज्ञापन

- हालात : दस मिनट आपूर्ति के बाद आधा घंटे का कट, फ्यूज उड़ने से लोग परेशान, अब दिन-रात होगी चेकिंग
- बिजली कारपोरेशन के अधिकारियों का दावा, कम दर्शाया लोड, चिन्हित होंगे उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के साथ शहर में बिजली लोड बढ़कर 1600 से 1700 मेगावाट तक पहुंच रहा है। इससे अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। अब आनन फानन में कनेक्शनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह ग्रेटर कैलाश फाटक से लेकर नरवाल तक कामर्शियल कनेक्शन चेक किए गए। इसमें तीन जगहों में कुंडियां लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। कुंडियां हटा दी गईं और जुर्माना किया गया है। इसके अलावा 17 उपभोक्ताओं को लोड कम दर्शाने और बिजली की ज्यादा खपत करने पर एक लाख 27 हजार रुपये जुर्माना कारपोरेशन ने किया है।
बिजली कारपोरेशन के अनुसार घरों से दर्शाए गए लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता निर्धारित की गई है मगर हालात यह हैं कि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं या फिर फ्यूज तक उड़ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी आ रही है। लोड कैसे बढ़ रहा है। इसकी चेकिंग की जा रही है। रात को भी उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को चेक किया जाएगा और जुर्माना किया जाएगा। रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक दो-दो घंटे के कट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बीच में दस मिनट बिजली आ रही है तो आधा से पौना घंटा बंद हो रही है। इससे लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन



कोट
बिजली लोड बढ़ने से उपकरणों का नुकसान हो रहा है। नियम टूटने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कुंडियां लगाने या फिर लोड कम दर्शाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन

--

बिजली कट ने निकाले पसीने, पानी न आने से सूखे रहे गले
- दिन में लगे तीन घंटे के कट, जरूरत के हिसाब से नहीं हुई शहर में जल आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कट के कारण दिन और रात को लोगों के खूब पसीने निकल रहे हैं। वहीं, बिजली कटौती के कारण मोटरें बंद पड़ने से अब लोगों के गले सूखे ही रहे। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को दिन और रात में पांच से छह घंटे के कट सहन करने पड़ रहे हैं।
इससे शहर में पेयजल किल्लत विकराल होती जा रही है। बार-बार बिजली गुल होने के कारण बिजली स्टोरेज पंपों में मोटर बंद पड़ रही है। इस कारण कम पानी की आपूर्ति शहर में हो रही है। इससे जरूरत पूरी नहीं हो रही है। भगवती नगर, तालाब तिल्लो, गोल गुजराल, दुर्गा नगर, वजीर कालोनी में पेयजल किल्लत रही है। अधिकांश जगहों में पानी नहीं आया। इसी तरह ग्रेटर कैलाश, नरवाल, सैनिक कालोनी, छन्नी हिम्मत में 25 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हुई। बठिंडी, सुजवां, सिद्दड़ा, भौर कैंप सहित कुछ इलाकों में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा है।
इसके अलावा कुंजवानी और सतवारी और आसपास इलाकों में 30 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई। पुराने शहर के मोती बाजार, कनक मंडी, जैन बाजार सहित अन्य जगहों में 40 मिनट पानी मिला है। जल शक्ति विभाग के अनुसार बिजली कटौती कम होने पर राहत मिलेगी। जैसे ही मोटरें चल रही हैं तो बिजली गुल हो रही है। इससे तकनीकी खराबी भी आ रही है। वहीं, दिन में जैसे तापमान में बढ़ोतरी हुई तो कट लगने का क्रम शुरू हो गया। बीते रात 11 से सुबह चार बजे तक बिजली गुल रही। ।


कोट
कोशिश की जा रही है कि पेयजल किल्लत वाले इलाकों में ज्यादा पानी दिया जाए। पहले की अपेक्षा समय बढ़ाया गया है। कटों के कारण परेशानी आ रही है। समस्या का हल किया जा रहा है।
- अनिल गुप्ता, एक्सइएन, जल शक्ति विभाग

कोट

लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। इस कारण कट लगाए जा रहे हैं। तापमान सामान्य होने पर समस्या का हल होगा।
- अवनीत गुप्ता, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed