{"_id":"64e98576761820bfacfe1d78bb158d4f","slug":"power-defaulters-amnesty-plan-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकायदारों के लिए आने वाली है अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकायदारों के लिए आने वाली है अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बिजली राजस्व के लक्ष्य को अब तक एक बार भी पूरा नहीं कर पाये बिजली विभाग के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार बिजली बकायादारों के लिए आम माफी की योजना तैयार कर रही है। योजना के तहत बकायादारों के बकाये का करीब पच्चीस फीसदी हिस्सा माफ हो सकता है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में हजारों बिजली उपभोक्ता मासिक तो क्या सालाना बिजली किराया भी नहीं चुकाते हैं।
विज्ञापन
इस वजह से बिजली चोरी, बिजली बर्बादी और राजस्व एकत्रित करने के लक्ष्य को न छू पाने की वजह से रियासत सरकार को बिजली क्षेत्र में चार हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा के नुकसान को झेलना पड़ रहा है। बिजली क्षेत्र में यह नुकसान अन्य सभी विभागों से ज्यादा है। कई सरकारी विभाग भी समय पर बिजली बिल नहीं चुकाते हैं। इस वजह से घरेलू उपभोक्ताओं, सरकारी विभाग और व्यवसायिक उपभोक्ताओं का मिलाकर करीब दो हजार करोड़ रुपये का बकाया बिजली विभाग को लेना है।
विज्ञापन
ऐसे बकायादारों को लुभाने के लिए सरकार ने बिजली विभाग को बकायादारों की पूरी सूची और बिजली बिल की लेनदारी के पूरे लेखे-जोखे के साथ बकायादारों के बिजली बिल के कुछ हिस्से की आम माफी योजना तैयार करने को कहा है। असल में रियासती सरकार चाहती है कि बकायादारों से किसी तरीके से बिजली किराया हासिल किया जाए, ताकि बिजली क्षेत्र में नुकसान को कम करने के अलावा बिजली खरीदने में भी मदद मिल सके।
विज्ञापन
बिजली बकायादारों के बिजली बिल के कुछ हिस्से को माफ करने की योजना पर काम हो रहा है। कितने हिस्से को माफी किया जाएगा, यह अभी तय नहीं है। चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली घाटा रियासत की आर्थिक तरक्की में बाधा बन रहा है। सरकार चाहती है कि इस दिशा में सुधारात्मक कदम उठाकर घाटे को कम किया जाए।
डा. निर्मल सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री जम्मू कश्मीर