{"_id":"6651358e6a3df4f7560d7cf4","slug":"power-cut-shortage-of-water-jammu-news-c-10-jam1006-366800-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन से चार घंटे का बिजली कट, पानी की किल्लत गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन से चार घंटे का बिजली कट, पानी की किल्लत गहराई
विज्ञापन
- नरवाल, बाहु फोर्ट, कुंजवानी, पुराना शहर में पेयजल संकट, टैंकरों से हुई पानी की आपूर्ति, लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली गुल होने पर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शुक्रवार को सुबह आठ से लेकर 12 बजे तक शहर में डेढ़ से दो घंटे के कट लोगों को सहन करने पड़े। दोपहर एक बजे के बाद गर्मी जैसे ही बढ़ी, फिर से कट लगने का क्रम जारी रहा। शाम पांच से लेकर सात बजे तक फिर से बिजली कट लगा। कुल मिलाकर दिन में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रही।
वहीं, बिजली कटों के कारण पानी की आपूर्ति भी असर पड़ा है। नरवाल सब्जी मंडी में पानी की किल्लत चल रही है। पानी दो दिन से नहीं आया है। कुछ जगहों में आ रहा है तो प्रेशर नहीं है। इसी तरह नरवाल, सुंजवां, बठिंडी, सिद्दड़ा सहित आसपास इलाकों में पानी की किल्लत रही। कम समय पानी आया। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने मुश्किल हुई। इसी तरह सतवारी, कुंजवानी, गंग्याल के अधिकांश इलाकों में बहुत ही कम समय के लिए पानी आया। पुराने शहर के मोती बाजार, तालाब खटिका, मुबारक मंडी, पुरानी मंडी इलाकों में भी पानी का प्रेशर कम रहा।
वहीं, रघुनाथपुरम इलाकों में पानी आया मगर जरूरत पूरी नहीं हुई, सिर्फ 25 मिनट तक ही लोगों को पानी मिला है। इसी तरह रेशमघर कालोनी, जानीपुर, राजपुरा, राजपुरा चुंगी सहित कुछ इलाकों में सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हुई और लोग परेशान रहे। तालाब तिल्लो, बोहड़ी, गोल पुली आसपास इलाकों में 20 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
कोट
बिजली ढांचा लोड बढ़ने के कारण ओवरहीट हो रहा है। इस कारण कट लग रहे हैं। जैसे ही तापमान सामान्य होगा कट लगना बंद हो जाएंगे।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
-- -- -- -- -- -- -
कोट
बिजली कटों के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। टैंकरों के माध्यम से भी लोगों को आपूर्ति की जा रही है।
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
-- -- -- -- -- -- --