फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power cut

शहर में बिजली की आंखमिचौली से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
power cut
जम्मू। भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे वजह से लोगों को खासी दिक्कतें आ रही हैं। दोपहर के बाद बिजली गुल होने पर लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। सैनिक कॉलोनी में सोमवार को लंबा कट लगा। सुबह आठ बजे गई बिजली शाम सात बजे आई। तब तक लोग बेहाल रहे। तपिश से राहत के लिए कुछ लोगों ने खुले में जाना बेहतर समझा।
विज्ञापन

रेशमघर कॉलोनी, रिहाड़ी, कृष्णा नगर, बख्शी नगर में भी सुबह के वक्त कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल रही। उधर, लोअर शिवनगर और आसपास क्षेत्र में भी रविवार देर रात को गुल हुई बिजली सुबह के समय आई। बिजली बंद रहने से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। पुराने शहर में वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान रहे। कभी वोल्टेज बढ़ जाता, तो कभी कम हो जाता। यह समस्या रविवार रात को भी आई। इसकी वजह से बिजली वाले उपकरण बंद करने पड़े।
विज्ञापन

रेशमघर कॉलोनी के कुछ मोहल्लों में चार दिन बाद आया पानी
जम्मू। रेशमघर कॉलोनी के कुछ मोहल्लों में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। यहां सोमवार को भी बिजली बंद रहने के कारण पानी की आपूर्ति दोपहर के समय हुई। इसकी वजह से लोग परेशान रहे। पीएचई विभाग के अनुसार समस्या का निदान किया गया है। बिजली गुल रहने के कारण मोटरें नहीं चल पाईं थीं। वहीं, मुट्ठी, कुंजवानी में भी पानी की समस्या आ रही है। कुछ जगहों पर टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की गई है। शहर में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जो लोड बढ़ते ही जवाब दे जाते हैं। अब तापमान में गिरावट आने पर भी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed