{"_id":"5921dee84f1c1b106b5362ad","slug":"power-crisis-will-be-shorten-in-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से मिलेगी राहत, जम्मू संभाग को 100 मेगावाट अतिरिक्त सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से मिलेगी राहत, जम्मू संभाग को 100 मेगावाट अतिरिक्त सप्लाई
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 22 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
100 मेगावाट ज्यादा बिजली
- फोटो : डेमो फोटो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि गर्मी के मौसम में संभाग में बढ़ी बिजली की मांग को देखते हुए अतिरिक्त सौ मेगावाट बिजली की सप्लाई की जा रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि ढांचागत कमियां हैं और उन्हें दूर करने के लिए 2019 तक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली के विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग की भी सलाह दी है। रविवार को उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा की कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुनने की शुरू की गई कवायद के तहत पार्टी मुख्यालय में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हुए यह बात कहीं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री से जनता दरबार में जम्मू समेत डोडा, सांबा, रियासी, कठुआ, राजोरी और कारगिल से भी लोग मिलने पहुंचे। सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निवारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इससे पूर्व निर्मल से मिले लोगों ने बिजली, पानी और खस्ताहाल गलियों व नालियों व अन्य मूलभूत सुविधाओं की किल्लत बारे बताया। पीडीडी व पीएचई डेलीवेजरों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नियमित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास जो भी विभाग में वह अपना सौ फीसदी देने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरा जाए। उन्होंने कहा यहां तक बिजली का सवाल है तो 2019 तक रियासत के लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही है।