फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Posthumous Bravery Award to Vinay Prasad Assistant Commandant of BSF

सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले विनय को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार

Sat, 15 Aug 2020 02:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Posthumous Bravery Award to Vinay Prasad Assistant Commandant of BSF
बीएसएफ के शहीद सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल के 52 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इनमें एक को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल की 19 बटालियन के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद को उनकी विलक्षण युद्ध कौशल, कुशल नेतृत्व और अनुकरणीय वीरता के लिए मरणोपरांत वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


15 जनवरी 2019 को विनय प्रसाद ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर न केवल दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया बल्कि अपनी जान की परवाह किए बगैर पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दौरान राष्ट्ररक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने अपने अदम्य साहस और सूझबूझ से मौके पर मौजूद जवानों की प्राणरक्षा में अतुलनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राष्ट्रपति पुलिस पद के लिए बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के डीआईजी इंद्रजीत सिंह राणा, डीआईजी हरदीप सिंह, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक श्रीपामय गाइजिन पाओ- 16 बटालियन, विनोद कुमार बडसरा- डिप्टी कमांडेंट, क्षेत्रीय मुख्यालय इंद्रेश्वरनगर जम्मू, सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट- 69 बटालियन सुंदरबनी, नरिंदर कुमार त्रेहन-सहायककमांडेंट, 89 बटालियन अखनूर, मोहम्मद बशीर-इंस्पेक्टर 59 बटालियन राजोरी, कुलदीप सिंह-इंस्पेक्टर, 19 बटालियन सांबा, रणबीर सिंह-इंस्पेक्टर 163 बटालियन पंथा चौक श्रीनगर, धीरेन बर्मन-आरक्षक 16 बटालियन जम्मू, दलावर खान-आरक्षक 49 बटालियन गोगोलैंड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed