{"_id":"69901c37809a888aac093e34","slug":"posters-against-wanted-terrorists-surface-in-doda-amid-intensified-operations-jammu-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: घाटी में आतंकवादी नेटवर्क पर नकेल, जैश के सक्रिय आतंकियों की जानकारी के लिए लगाए गए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: घाटी में आतंकवादी नेटवर्क पर नकेल, जैश के सक्रिय आतंकियों की जानकारी के लिए लगाए गए पोस्टर
Sat, 14 Feb 2026 12:25 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:25 PM IST
सार
डोडा जिले में पुलिस ने वांछित आतंकियों की तलाश के लिए प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाए और जनता से जानकारी साझा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
तलाशी अभियान जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पुलिस ने वांछित आतंकियों की जानकारी जुटाने के लिए कई सार्वजनिक स्थानों और चेकपोस्टों पर पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह समेत जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकियों की तस्वीरें और विवरण दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में मुठभेड़ों और खुफिया सूचनाओं के बाद सुरक्षा अभियान को और तेज करने के लिए उठाया गया है। पोस्टर नागरी, देसा, गनपत ब्रिज (डोडा एंट्री पॉइंट) और थथरी जैसे मुख्य स्थानों पर लगाए गए हैं और भविष्य में अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह गांधो क्षेत्र के चिली जंगल में एक आतंकवादी अड्डा भी खोजा, जहां खाने-पीने की वस्तुएं और कंबल बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि इससे इलाके में हाल ही में आतंकियों की गतिविधियों का संकेत मिलता है, जिससे खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
पोस्टरों में जनता से अनुरोध किया गया है कि किसी भी विश्वसनीय जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें और गोपनीयता का आश्वासन दिया गया है। यह पोस्टर अभियान चेनाब घाटी में आतंकवादी नेटवर्क को तोड़ने के प्रयासों का हिस्सा है।