फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   postal infrastructure damaged in srinagar

श्रीनगर में डाक विभाग का बुनियादी ढांचा ध्वस्त

Sat, 20 Sep 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 20 Sep 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
postal infrastructure damaged in srinagar

श्रीनगर के डाक विभाग से संदेशों का आना-जाना बिल्कुल बंद है। बाढ़ से डाक विभाग का बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो चुका है। रेजिडेंसी रोड स्थित जनरल पोस्ट (जीपीओ) में ज्यादातर रिकार्ड खराब हो चुके हैं। कंप्यूटर और जेनसेट बर्बाद हो चुके हैं। फिलहाल विभाग की चिंता यह है कि कंप्यूटरों में फीड रिकार्ड को कैसे वापस हासिल किया जाए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कश्मीर में पंद्रह डाकघर बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। उम्मीद नहीं है कि उनमें कोई भी रिकार्ड सुरक्षित बचा होगा। वहीं जीपीओ में घुसे पंद्रह फुट पानी के कारण मशीनरी तो तबाह हुई ही है, साथ ही कागजी रिकार्ड भी तबाह हो गया है। फिलहाल जैसे-तैसे काम चलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


विभाग के जेएंडके के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल चंद्र प्रकाश ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहुंचे नुकसान का अभी तक पूरा मूल्यांकन नहीं हो सका है। सेवा को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed