{"_id":"1530dcc2db8a8db926a503692de16090","slug":"post-vacan-at-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"JU के हिंदी-संस्कृत विभाग में खाली पड़े हैं कई पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JU के हिंदी-संस्कृत विभाग में खाली पड़े हैं कई पद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के हिंदी और संस्कृत विभाग में कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। हिंदी विभाग में एक प्रोफेसर की पोस्ट पर अभी तक साक्षात्कार नहीं हो सका है, जबकि संस्कृत विभाग में तीन पद रिक्त पड़े हुए हैं। वहीं, इस पर कोई नियुक्तियां नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि इन नियुक्तियों से कई प्रतीक्षा कर रहे हिंदी-संस्कृत के उच्च डिग्रीधारी उम्मीदवारों को राहत मिलेगी लेकिन अभी तक इन पदों की नियुक्तियों के न होने से उम्मीदवार स्कालरों में भारी निराशा है। जानकारी के मुताबिक संस्कृत विभाग में दो लेक्चरर के पद खाली हैं, जबकि एक पोस्ट के लिए अदालत में मामला लंबित है।
विज्ञापन
दूसरी ओर कुछ माह पहले दो प्रोफेसर संस्कृत विभाग से अवकाश ग्रहण कर चुके हैं, जिसके बाद अभी कोई ताजा नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं। हिंदी विभाग में हिंदी का कोई लिपिक शुरू से ही नहीं है, जिससे विभाग के कार्यालय का कामकाज हिंदी में पूरी तरह से संपन्न नहीं हो पाता।
विज्ञापन
इस संबंध में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. परमेश्वरी शर्मा का कहना है कि अब तो कंप्यूटर का युग है। विभाग में सुचारु ढंग से कामकाज लिपिक करते हैं और पर्याप्त लिपिक भी मौजूद हैं। जल्द ही प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार भी होने वाला है। संस्कृत में जल्द ही खाली पड़े पोस्ट के लिए साक्षात्कार होने जा रहे हैं।