फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   positive developments on government formation in j&k: bjp

जम्मू कश्मीर सरकार गठन की गाड़ी जहां की तहां

Wed, 13 Jan 2016 09:42 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
positive developments on government formation in j&k: bjp

रियासत में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की ही सरकार बनेगी, यह तय तो माना जा रहा है, लेकिन, कब तक बनेगी यह साफ नहीं है। माना जा रहा था कि सात दिन के राजकीय शोक की समाप्ति के बाद सरकार गठन की दिशा में कुछ प्रगति हो सकती है, पर पीडीपी विधायक दल की बैठक बुधवार को भी नहीं हुई।

विज्ञापन


इस बीच, भाजपा ने साफ किया है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पीडीपी के साथ नई गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने दो दिन तक जम्मू में रहकर राजनीतिक हालात तथा सरकार गठन के संबंध में पार्टी नेताओं व संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन

पीडीपी से पहल शुरू किए जाने तक इंतजार

positive developments on government formation in j&k: bjp

उन्होंने संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम देख रहे पुरुषोत्तम दधीचि से भी मुलाकात की। दोनों के बीच सरकार गठन पर बात हुई। साथ ही भाजपा कोटे से मंत्री रहे विधायकों की कार्यप्रणाली के रिपोर्ट कार्ड पर भी बात हुई।

रात्रि भोज उन्होंने पूर्व समाज कल्याण मंत्री बाली भगत के आवास पर किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी थे। दिल्ली से आने के बाद सबसे पहले उन्होंने विधायकों से रायशुमारी की थी और उसके बाद कोर ग्रुप के साथ बैठक की।

कोर ग्रुप की बैठक में पीडीपी से पहल शुरू किए जाने तक इंतजार करने पर सहमति बनी। बुधवार को डॉ. निर्मल सिंह के आवास पर भोजन करने के बाद वे दिल्ली चले गए। अविनाश राय खन्ना मंगलवार की रात ही चले गए थे।

नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा हाईकमान तय करेगा

positive developments on government formation in j&k: bjp

इस बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मुफ्ती साहब के देहांत के सात दिनी शोक के बाद शुक्रवार जुमे की नमाज के साथ पीडीपी से नई गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

फिलहाल पीडीपी ने सरकार गठन को लेकर भाजपा से अब तक कोई बात नहीं की है। भाजपा किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन पर नहीं सोच रही है। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार ने दस माह के कार्यकाल में रियासत में विकास को नई गति दी है। घाटी में शांति की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया। नई सरकार भी पुराने एजेंडे पर काम करेगी।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पीडीपी के साथ छह साल का एजेंडा बनाकर गठबंधन किया गया था। नई गठबंधन सरकार में अमूमन पहले जैसे चेहरे दिख सकते हैं। मौजूदा हालात में अभी थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, उम्मीद है कि अच्छे परिणाम आएंगे।

नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा हाईकमान तय करेगा। नई सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल मौजूदा स्थितियों पर निर्भर करेगा। पीडीपी नेता एवं सांसद तारिक हमीद कर्रा के भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहने और गठबंधन तोड़कर कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि पीडीपी की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed