फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poppy straw sumaggling

कश्मीर से पंजाब जा रहे ट्रक से छह सौ किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
poppy straw sumaggling
जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने कश्मीर से पंजाब ले जाई जा रही भुक्की की एक बड़ी खेप बरामद की है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान नासिर फारूक निवासी पुलवामा और मोहम्मद अमीन राथर निवासी चंडूरा (पुलवामा) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने नेशनल हाईवे पर एनवायरनमेंट पार्क के पास नाका लगाया था। यहां पर कश्मीर से आए ट्रक (जेके023ई 7773) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान भुक्की से भरे प्लास्टिक के 24 बैग मिले, जिन्हें प्लाई की शीट में रखा हुआ था। मापतौल के बाद 600 किलो भुक्की बरामद हुई। एएनटीएफ की टीम ने मौके से ट्रक सवार दोनों लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि भुक्की को कश्मीर से लेकर पंजाब लेकर जा रहे थे, जहां पर इसे अन्य तस्कर के हवाले किया जाना था। एएनटीएफ के एसएसपी विनय कुमार ने उम्मीद जताई है कि इनके साथ काम करने वाले और तस्कर गिरफ्तार होंगे। कश्मीर से पंजाब तक बड़े स्तर पर भुक्की लेकर यह लोग पहले भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed