फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch News: Security forces busted a terror hideout and seized explosive materials in mendhar poonch

जम्मू कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 10 किलो IED और हथियार बरामद

Thu, 18 May 2023 10:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 May 2023 10:40 AM IST
सार

पुंछ में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। उपमंडल मेंढर के दूरदराज गांव में सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में आईईडी और हथियार बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Poonch News: Security forces busted a terror hideout and seized explosive materials in mendhar poonch
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में देर रात सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। उपमंडल मेंढर के दूरदराज गांव में सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में आईईडी और हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ के उपमंडल मेंढर के गांव कस्बलारी में बुधवार देर रात 39 राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष अभियान समूह द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें सेना के खोजी कुत्तों को भी शामिल किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध ठिकाने से करीब दस किलो विस्फोटक उपकरण (आईईडी), एक चीनी पिस्तौल, एक ग्रेनेड, दो डेटोनेटर बरामद किए। मौके पर बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक सामग्री को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


मेंढर के थाना प्रभारी सज्जाद अहमद ने कहा कि संदिग्ध आईईडी को बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के सरपंच और क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में इसे नष्ट कर दिया गया। मामले में आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed