पुंछ घुसपैठ: अंदरूनी उथल पुथल से ध्यान हटाने के लिए एलओसी को अशांत कर रहा पाकिस्तान, एलओसी-आईबी पर हाई अलर्ट
पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठक की साजिशें तेज हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की उथल पुथल से वहां की अवाम का ध्यान भटकाने के लिए अब एलओसी खासकर पुंछ और राजोरी में माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अंदरूनी हालात में उथल पुथल चल रही है। इससे ध्यान भटकाने के लिए अब नियंत्रण रेखा के राजोरी और पुंछ इलाके में पाकिस्तान की ओर से माहौल बिगाड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
पुंछ सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किए जाने का हवाला देकर शुक्रवार को सेना के पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने कहा कि सीमा पार से साजिशें तेज हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की उथल पुथल से वहां की अवाम का ध्यान भटकाने के लिए अब एलओसी खासकर पुंछ और राजोरी में माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं।
वीरवार को पुंछ सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ का प्रयास भी इसी मंसूबे से प्रेरित था। कहा कि पाकिस्तान अब सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश रच रहा है। इसे लेकर सरहदी इलाके में सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हैं। किसी भी कीमत पर इस तरह के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा।
एक आतंकी का शव बरामद, दो के शव ठेले पर पीओजेके ले गए
सेना के पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने कहा कि वीरवार की सुबह साढ़े नौ बजे तीन आतंकी भारी मात्रा में असलहे के साथ घुसपैठ करने आए थे। पठानी सूट पहने तीनों को ऐन मौके पर ढेर कर दिया गया। घुसपैठियों को पहले सुरक्षा बलों ने ललकारा, लेकिन तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गए। इलाके की तलाशी लेने पर एक आतंकी का गोलियां से छलनी शव हथियारों के साथ बरामद कर लिया गया। दो अन्य के शव कुछ लोग ठेले पर लादकर पीओजेके की तरफ ले गए। बिष्ट ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और असलहे बरामद करने के साथ ही खून के निशान मिले।
खून के निशान शवों को पीओजेके की ओर ले जाने के दौरान बने थे। उन्होंने बताया कि आतंकी का शव बरामद करने के साथ दो एके-74, चार मैगजीन, 43 गोलियां, एक चाइनीज पिस्टल, सात गोलियां, एक मैगजीन, एक क्लेमोर माइन, केबल, बैटरी, एक एसएमजी मैगजीन, एक बैग मिला।
इसके अलावा पाकिस्तान निर्मित गोल्ड कप सिगरेट पैकेट, लाइटर, एक पैकेट में खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है। यह दर्शाता है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। सैन्य अधिकारी के साथ डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज हसीब मुगल भी मौजूद थे।