फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch infiltration: Five terrorists were trying to cross the border

पुंछ घुसपैठ: सीमापार करने के फिराक में थे पांच आतंकी, जीरो लाइन पर अन्य दहशतगर्द रखे थे नजर

Fri, 04 Nov 2022 07:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। दो आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भागने में सफल रहे। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले में कई खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन
Poonch infiltration: Five terrorists were trying to cross the border
आतंकी के शव के पोस्टमार्टम के अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले के दिगवार सेक्टर में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। दो आतंकी पाक के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भागने में सफल रहे। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है, जिसे दो एके 47 राइफलें, एक पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इससे पहले कुपवाड़ा में भी घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम बनाया जा चुका है। दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। 

विज्ञापन


वीरवार को घटना के बाद सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर जीरो लाइन के करीब तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक आतंकी का शव, दो एके 47 राइफलें, एक पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दो शव नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के पास पड़े हुए हैं, जिन्हें उठाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन


सुबह करीब पौने नौ बजे दिगवार सेक्टर पर नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित नूरकोट क्षेत्र में सेना की दुर्गा और बांडी चौकी के कुछ दूरी पर भारतीय क्षेत्र में पांच आतंकियों के एक दल को घुसपैठ करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी शून्य रेखा के इस पार पहुंचे तो सैन्य जवानों ने उनको ललकारा जिस पर आतंकियों ने गोलीबारी करते हुए पीछे की तरफ भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके बाद दिनभर सेना की तरफ से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। देर शाम को एक आतंकी का शव और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए। 

नूरकोट में मारा गया था लांचिंग कमांडर

इसी नूरकोट क्षेत्र में गत साल भी सेना ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी लांचिंग कमांडर को घुसपैठ करते हुए मार गिराया था। उसके पास से भी भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद और पाकिस्तान निर्मित सामान बरामद किया था। गत माह सेना ने इसी क्षेत्र से आईईडी, ग्रेनेड और ड्रग्स से भरे दो स्कूल बैग बरामद किए थे।

दिगवार सेक्टर में मारे गए आतंकी का हुआ पोस्टमार्टम 

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर नूरकोट में घुसपैठ करते हुए मारे गए आतंकी के शव को सेना ने देर रात पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एसएचओ रंजीत सिंह राव के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा में शव को राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed