फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch infiltration: bodies of two terrorists were taken to POJK on a handcart

पुंछ घुसपैठ: दो आतंकियों के शव ठेले पर पीओजेके ले गए, पठानी सूट पहनकर आए थे हथियारबंद घुसपैठिये

Sat, 05 Nov 2022 02:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 02:40 AM IST
सार

पुंछ एलओसी पर घुसपैठ करते हुए तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। जांच में पता चला कि दो आतंकियों के शव को उसके साथी ठेले पर लादकर पीआके की तरफ ले गए। एक दहशतदर्ग का शव सेना ने बरामद कर लिया था। इसकी जानकारी पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने दी। 

विज्ञापन
Poonch infiltration: bodies of two terrorists were taken to POJK on a handcart
पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना के पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने कहा कि वीरवार की सुबह साढ़े नौ बजे तीन आतंकी भारी मात्रा में असलहे के साथ घुसपैठ करने आए थे। पठानी सूट पहने तीनों को ऐन मौके पर ढेर कर दिया गया। घुसपैठियों को पहले सुरक्षा बलों ने ललकारा, लेकिन तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गए। इलाके की तलाशी लेने पर एक आतंकी का गोलियां से छलनी शव हथियारों के साथ बरामद कर लिया गया। दो अन्य के शव कुछ लोग ठेले पर लादकर पीओजेके की तरफ ले गए। 
विज्ञापन



बिष्ट ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और असलहे बरामद करने के साथ ही खून के निशान मिले। खून के निशान शवों को पीओजेके की ओर ले जाने के दौरान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी का शव बरामद करने के साथ दो एके-74, चार मैगजीन, 43 गोलियां, एक चाइनीज पिस्टल, सात गोलियां, एक मैगजीन, एक क्लेमोर माइन, केबल, बैटरी, एक एसएमजी मैगजीन, एक बैग, एक पाउच, पाकिस्तान निर्मित गोल्ड कप सिगरेट पैकेट, लाइटर, एक पैकेट में खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।

यह दर्शाता है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। सैन्य अधिकारी के साथ डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज हसीब मुगल भी मौजूद थे। 

अंदरूनी उथल पुथल से ध्यान हटाने के लिए एलओसी को अशांत कर रहा पाक

पाकिस्तान के अंदरूनी हालात में उथल पुथल चल रही है। इससे ध्यान भटकाने के लिए अब नियंत्रण रेखा के राजोरी और पुंछ इलाके में पाकिस्तान की ओर से माहौल बिगाड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

पुंछ सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किए जाने का हवाला देकर शुक्रवार को सेना के पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने कहा कि सीमा पार से साजिशें तेज हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की उथल पुथल से वहां की अवाम का ध्यान भटकाने के लिए अब एलओसी खासकर पुंछ और राजोरी में माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं।



वीरवार को पुंछ सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ का प्रयास भी इसी मंसूबे से प्रेरित था। कहा कि पाकिस्तान अब सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश रच रहा है। इसे लेकर सरहदी इलाके में सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हैं। किसी भी कीमत पर इस तरह के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed