फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch encounter terrorist attack on Security Forces On Bhatadhorian Area Poonch District During Search Operation

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 60 घंटे के अंदर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला, जेसीओ समेत दो शहीद

Fri, 15 Oct 2021 02:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 02:27 AM IST
सार

दो अन्य जवानों के घायल होने की सूचना, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दहशतगर्दों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू।

विज्ञापन
Poonch encounter terrorist attack on Security Forces On Bhatadhorian Area Poonch District During Search Operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुंछ जिले में 60 घंटे के भीतर वीरवार की शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर दूसरा बड़ा हमला किया, जिसमें सेना के एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए। सेना के सूबेदार और सिपाही हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। दो अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


हालांकि, सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। ऑपरेशन जारी है। आतंकियों ने यह हमला जिले के मेंढर सबडिवीजन के गुरसाई क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़ियां इलाके में किया।
विज्ञापन


 जिस समय हमला हुआ उस समय सेना की 48 आरआर, 16 आरआर और एसओजी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। इसके लिए सुरक्षाबल समय-समय पर क्षेत्र में रोशनी गोलों का भी प्रयोग कर रहे हैं। उधर इस आतंकी हमले के बाद पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरनकोट से बिंबरगली के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार सुबह जिले की सुरनकोट तहसील के चमरेड़ जंगल में आतंकियों की ओर से घात लगा कर किए गए हमले में सेना की 16 आरआर का एक जेसीओ और चार जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद पिछले 60 घंटे से सुरक्षाबल चमरेड़ से लेकर देहरागली में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे हैं।

दोपहर को जिले के मेंढर सब डिवीजन के भाटादूड़ियां में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया था। शाम करीब सवा पांच बजे भाटादूड़ियां जंगल में जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान चलाते हुए पहुंचे तो आतंकियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

मौके पर बुलाई गई अतिरिक्त फोर्स
घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुला ली गई है। पूरे इलाके की सघन घेराबंदी है। पूरे इलाके में फ्लड लाइट स्थापित कर दिए गए हैं। 

पाकिस्तान निर्मित खाद्य पदार्थों के पैकेट मिले

बुधवार को भी गोलीबारी हुई थी। हालांकि आतंकियों का पता नहीं चल सका था। सर्च पार्टी को पाकिस्तान निर्मित चाकलेट और बिस्कुट के खाली पैकेट मिले थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह कुछ मिनटों तक जंगल से गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं। जिसके बाद दिन भर पूरे क्षेत्र में खामोशी बनी रही। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सेना को चमरेड़ जंगल में आतंकियों की मौजूदगी के कई सबूत मिले। इनमें पाकिस्तान निर्मित चॉकलेट, बिस्कुट और अन्य खाने पीने की वस्तुओं के खाली पैकेट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed