फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poni, Jammu Poonch Highway, Bhambla, Shopkeepers Face Problems

Jammu News: सड़क पर उड़ रही धूल-मिट्टी ने किया दुकानदारों का हाल बेहाल

विज्ञापन
Poni, Jammu Poonch Highway, Bhambla, Shopkeepers Face Problems
पौनी। पौनी । भांबला पर भारी जाम रोड खराब दुकानदारों का दुकानों में बैठना हुआ मुहाल । फोटो _
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर भांबला में पिछले दो दिन से वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई यात्री बसें व ट्रक इसी मार्ग से हो कर श्रीनगर को जा रहे हैं। इस कारण भांबला के मुख्य बाजार में सड़क की हालत और भी खराब हो चुकी है। सारी दिन धूल-मिट्टी उड़ती है। दुकानों पर दुकानदारों का बैठक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय दुकानदार सुभाष चंद्र, सोमनाथ और श्याम लाल ने बताया कि पहले ही सड़क बहुत खराब है। कई जगह पर गड्ढे बन गए हैं। तारकोल उखड़ गया है। जब भी वाहन गुजरते हैं तो सारी सड़क में पड़ी धूल-मिट्टी दुकानों के अंदर आ जाती है। सांस लेना भी मुश्किल है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि खानापूर्ति के लिए रोड तो बना दिया गया है। इस पर कभी भी तारकोल नहीं डाला गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अपील करते हैं कि संबंधित अधिकारी सड़क के किनारे करीब दस मिनट खड़े होकर दिखा दें। इतनी ज्यादा धूल-मिट्टी है कि दुकानदारों का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सजा मिल रही है तो वे भांबला के दुकानदार हैं। या फिर यहां से पैदल गुजरने वालें लोगों को खासी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed